फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The service road is not suitable for walking, the advocate gave a letter to the District Magistrate

Basti News: सर्विस रोड चलने लायक नहीं, अधिवक्ता ने जिलाधिकारी को दिया पत्र

Mon, 07 Jul 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 07 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The service road is not suitable for walking, the advocate gave a letter to the District Magistrate
हर्रैया। कस्बे में जाने के लिए बनी सर्विस रोड चलने लायक नहीं रह गई है। सड़क जगह-जगह टूट गई है। उसमें गड्ढे बन गए हैं। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्र देकर शिकायत की है। डीएम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


हाईवे पर तहसील के पास से कस्बे व बभनान जाने वाली सड़क को जोड़ने के लिए एनएचएआई ने करीब एक किलोमीटर सर्विस रोड का निर्माण कराया गया है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से सड़क चलने लायक नहीं रह गई है। जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। आए दिन बाइक सवार फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। अधिवक्ता अभिमन्यु सिंह व समाज सेवी चंद्र मणि पांडेय ने डीएम से मिलकर समस्या के समाधान की मांग पहले कर चुके है मगर अभी तक समस्या बनी हुई है। शनिवार को अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्र देकर समस्या का जल्द समाधान किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed