{"_id":"6abd65b100de508b9709f9b6","slug":"the-sense-of-discipline-and-leadership-instilled-in-children-basti-news-c-207-1-bst1005-168184-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चों में विकसित की गई अनुशासन और नेतृत्व की भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चों में विकसित की गई अनुशासन और नेतृत्व की भावना
विज्ञापन
बस्ती। सदर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बक्सर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उनमें अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और सेवा भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण में बच्चों ने टेंट निर्माण, ध्वज प्रशिक्षण और सेंस गेम समेत विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। इसके जरिए उन्हें टीम भावना के साथ काम करने और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य व सूझबूझ से निर्णय लेने का अभ्यास कराया गया। बीईओ विनोद त्रिपाठी ने आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में स्काउट-गाइड की भूमिका और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सेवा भावना विकसित होती है।
जिला स्काउट सचिव कुलदीप सिंह ने गांठ बांधने की विभिन्न विधियों और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी। एआरपी प्रदीप गुप्ता ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने प्रकृति को सुरक्षित रखने में विद्यार्थियों की भूमिका पर जोर दिया। समापन अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संतोष मिश्रा, राजीव शरण, याकूब सिद्दीकी, परवीन खातून, ट्रेनिंग काउंसलर जया पांडेय, सत्यम पांडेय और रवि तिलकधारी समेत शिक्षक व प्रशिक्षण से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।