फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The reality of the 156-hour cleanliness drive was verified through video calls.

Basti News: 156 घंटे सफाई अभियान की वीडियो काॅल के जरिये जांची हकीकत

Tue, 30 Sep 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
The reality of the 156-hour cleanliness drive was verified through video calls.
बस्ती। स्वच्छता के लिए नगर पालिका की 25 टीमें लगी हैं। इन टीमों ने 156 घंटे का महाअभियान शुरू किया है। विशेष अभियान दो अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसके साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर जागरूकता भरे संदेश गूंज रहे हैं। इन सभी कार्यों की हकीकत परखने के लिए सोमवार को शासन स्तर से नामित टीम ने वीडियो कॉल की। महरीखांवा वार्ड में सफाई कार्य चलते पाया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई शुरू कराई गई है। महाअभियान शुरू होने से पहले ईओ और चेयरमैन एक-एक घंटे का श्रमदान कर चुके हैं। एसबीएम शहरी क्षेत्र की परियोजना विश्लेषण प्रिया यादव ने बताया कि स्वच्छता कार्य में दो-दो सफाई नायक एक-एक वार्ड में कर्मी के साथ लगे हैं। प्रत्येक दिन अभियान अनवरत चल रहा है। बताया कि महाअभियान के जरिये हम न सिर्फ शहर को स्वच्छ बना रहे हैं, बल्कि हर नागरिक को सफाई के प्रति जिम्मेदार भी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसके लिए लोगों का सहयोग ले रहे हैं।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि अभियान के लिए कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। अगर कोई लापरवाही करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। 25 वार्ड में करीब दो सौ जगह पर कूड़े के ढेर चिह्नित किए गए थे। वहां अनवरत सफाई चल रही है। कूड़ा उठाकर सीधे कोइलपुरा भेज रहे। रोस्टर के अनुसार सफाई करा रहे। महरीखांवा में सोमवार को चले अभियान की लाइव तस्वीर शासन स्तर से देखी गई। मौके पर सफाई नायक राजाराम मय टीम दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed