फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Railways have extended train services for the convenience of passengers.

Basti News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किया ट्रेनों का विस्तार

Fri, 29 May 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Railways have extended train services for the convenience of passengers.
बस्ती। यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में विस्तार किया गया है। जिसका लाभ पूर्वोत्तर रेलवे के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में विस्तार किया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 19409 साबरमती गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार किया गया है। यह ट्रेन अब छपरा जंक्शन के बजाए थावे जंक्शन तक जाएगी। यह ट्रेन 28, 30 मई और चार व छह जून को छपरा के बजाय थावे रेलवे स्टेशन तक जाएगी। ट्रेन संख्या 19410 जो 30 मई को और 1, 6 व 8 जून को थावे रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी। इस ट्रेन के विस्तार होने से पूर्वोत्तर रेलवे के मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही 28 मई और 6 जून को चलने वाली ट्रेन संख्या 20103 आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर के स्थान पर भटनी जंक्शन तक किया गया है। ट्रेन संख्या 20104 जो 29 मई और 7 जून को गोरखपुर के स्थान पर भटनी जंक्शन से 20:35 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई तक जाती है। ट्रेनों के विस्तार होने से यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में विस्तार किया गया है, जिसका लाभ यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर स्पेशल नौ घंटे तो चंपारण सत्याग्रह स्पेशल एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से आई : बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में ट्रेन के इंतजार को लेकर काफी परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार बृहस्पतिवार को जाने वाली छत्रपति शिवाजी टर्मिनल गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 7:52 बजे आने का समय था, लेकिन नौ घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को पांच बजे के बाद स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed