फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The quack gave three injections in quick succession... the young man died

Basti News: झोलाछाप ने ताबड़तोड़ लगा दिए तीन इंजेक्शन... युवक की मौत

Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The quack gave three injections in quick succession... the young man died
वाल्टरगंज। क्षेत्र के गौरा चौराहे पर झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक चौराहे पर बाइक रिपेयरिंग का काम करता था।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि दुकान पर ही उसे बुखार महसूस हुआ। वह झोलाछाप की क्लीनिक पर पहुंचा। झोलाछाप ने इंजेक्शन लगाया। हालत बिगड़ने लगी तो दो और इंजेक्शन लगा दिया।
कुछ ही देर में युवक के शरीर में सूजन होने लगी। परिवार के लोग जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झोलाछाप शटर गिराकर भाग गया। जानकारी के मुताबिक, उसका गांव निवासी अखिलेश उर्फ अकला की बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे तबीयत खराब हुई।
विज्ञापन

तेज बुखार होने पर परिवार के लोग गौरा चौराहे पर स्थित झोलाछाप की क्लीनिक पर ले गए। वहां के बंगाली झोलाछाप ने उसे एक इंजेक्शन लगाया।
परिवार के लोग बताते हैं कि इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी स्थिति और बिगड़ने लगी तो उसने एक और इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद अखिलेश के मुंह से झाग निकलने लगा तथा शरीर में सूजन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने तीसरा इंजेक्शन लगा दिया। युवक बेहोश हो गया तो झोलाछाप ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। अखिलेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बहन गोरा देवी, महिमा, पिता साधु का रो रोकर बुरा हाल है। पिता साधू राजभर ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि मेडिकल टीम मौके पर गई थी, वहां पर क्लीनिक संचालक नहीं मिला। सीएमओ ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर तथा मेडिकल टीम को भेजकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed