{"_id":"6a7b60d4225bc428870fedca","slug":"the-purchase-of-tricolor-flag-and-stickers-increased-in-the-market-basti-news-c-207-1-bst1005-164122-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाजार में तिरंगा झंडा और स्टीकर की खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाजार में तिरंगा झंडा और स्टीकर की खरीदारी तेज
विज्ञापन
बाजार में बिक रहा झंडा व अन्य तिरंगा सामान-संवाद
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के बाजारों में देशभक्ति का रंग चढ़ने लगा है। तिरंगा झंडा, बैज, रिस्टबैंड, स्टीकर, कैप और तिरंगे रंग की ड्रेस की दुकानें सज गई हैं। बच्चे-बड़े उत्साह के साथ तिरंगे से जुड़ी सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सामाजिक व व्यापारिक संगठनों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी तिरंगे की मांग बढ़ी है।
एपीएन पीजी कॉलेज रोड, गांधीनगर, मंगल बाजार, पांडेय बाजार और कंपनीबाग समेत शहर के प्रमुख बाजारों में सड़क किनारे भी तिरंगे की दुकानें लग गई हैं। कस्बाई क्षेत्रों में भी दुकानदारों ने स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी सामग्री सजाकर रखी है। तिरंगा यात्राओं के आयोजन को लेकर भी झंडों की खरीदारी तेज हो गई है।
दुकानदार महेश ने बताया कि झंडे के साथ रिस्टबैंड, कैप और बैज की सबसे अधिक मांग है। बाजार में 10 से 100 रुपये तक के छोटे झंडे उपलब्ध हैं। बच्चों को तिरंगा बैलून खास तौर पर पसंद आ रहा है। दुकानदार सरदार जगप्रीत के अनुसार स्टीकर पांच से 50 रुपये, रिस्टबैंड 15 से 40 रुपये और बैज पांच से 15 रुपये तक में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में छोटे झंडों के अलावा बड़े आकार के झंडों की भी मांग है। इनकी कीमत करीब 150 से 700 रुपये तक है। इसके अलावा तिरंगे बैज, रिबन, टी-शर्ट, हेयरबैंड, हैंडबैंड और की-रिंग की भी बिक्री हो रही है। दुकानदारों को स्वतंत्रता दिवस तक बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -
स्कूली ड्रेस की मांग भी बढ़ी
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें बच्चे देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां देते हैं। इसे लेकर तिरंगे रंग की फैंसी ड्रेस की मांग बढ़ गई है। बाजार में करीब 500 से 1,000 रुपये तक की ड्रेस उपलब्ध है। अभिभावक बच्चों के लिए कार्यक्रम के अनुसार ड्रेस खरीद रहे हैं।
-- -- -- -- --
लड्डू की बुकिंग शुरू
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में वितरण के लिए लड्डुओं की मांग भी बढ़ने लगी है। मिठाई की दुकानों पर आयोजन समितियों और संस्थानों की ओर से बुकिंग कराई जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार करीब 200 से 300 रुपये किलो की कीमत में बूंदी के लड्डुओं की बुकिंग हो रही है। घी और साधारण तेल से तैयार बूंदी के लड्डुओं की मांग अधिक है।