फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The PRV team will remain present at the scene until the officers arrive.

Basti News: अफसरों के आने तक घटनास्थल पर मौजूद रहेगी पीआरवी टीम

Wed, 21 Jan 2026 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The PRV team will remain present at the scene until the officers arrive.
पुरानी बस्ती। पुलिस की डॉयल 112 (पीआरवी) की जिम्मेदारियों में इजाफा किया गया है। पुलिस महकमे उच्च पदस्थ अधिकारियों के स्तर से जारी फरमान के अनुसार पीआरवी टीम को अब घटना स्थल पर तब तक मुस्तैद रहना होगा जब तक कि वहां उच्चाधिकारी और फोरेंसिक टीम न पहुंच जाए। ताकि घटना स्थल पर साक्ष्यों से कोई छेड़छाड़ न कर सकें।
विज्ञापन

अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुख्ता साक्ष्य की सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है। किसी मामलों में सबूत न होने के कारण अपराधी सजा से बच जाते हैं। इसलिए पुलिस ने नई रणनीति बनाई है। अब किसी जगह घटना होने पर सूचना के बाद तत्काल पीआरवी मौके पर पहुंचेगी। घटना स्थल पर मौजूद साक्ष्य की रखवाली करेगी। जब तक घटना स्थल पर कोई अधिकारी और फोरेंसिक टीम नहीं पहुंचेगी पीआरवी मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

पहले पीआरवी घटना स्थल पर पहुंचने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना देकर लौट जाती थी। इससे तमाम साक्ष्य नष्ट हो जाते रहे। विभाग ने न्यायालय में समय से चार्ज शीट, पर्याप्त साक्ष्य व अपराधी के खिलाफ कारगर पैरवी के जरिये अपराधियों को कम समय में सजा दिलाने की नई योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed