फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The Prime Minister gave direction to the labour of women power towards respect and self-reliance.

Basti News: प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के श्रम को सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा दी

Fri, 31 Oct 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister gave direction to the labour of women power towards respect and self-reliance.
भाजपा महिला सम्मेलन को संबो​धित करतीं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं अध्यक्ष, महिला कल्याण निगम, उत
बस्ती। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बड़ेवन के एक होटल में भाजपा की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसकी मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के श्रम और सामर्थ्य को सम्मान देकर राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका को नई ऊंचाई दी है। “विजन-2047 : विकसित भारत” के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक भारतीय नारी को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेना होगा।

विशिष्ट अतिथि सुनीता अग्रहरि ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने आत्मनिर्भरता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में स्वदेशी अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed