फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The pond in Babhangaon locality will be beautified with an investment of Rs 1.11 crore.

Basti News: बभनगांवा मोहल्ले के तालाब का 1.11 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

Sat, 20 Dec 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The pond in Babhangaon locality will be beautified with an investment of Rs 1.11 crore.
बस्ती। नगर पालिका बस्ती अतिक्रमण की जद में आ चुके तालाब-पोखरे की सुधि ली है। इसी क्रम में शहर के बभनगांवा वार्ड में स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। एक करोड़ 11 लाख रुपये खर्च कर तालाब को नया स्वरूप दिया जाएगा। तालाब के चारों तरफ बाउंड्रीवाल और पाथवे भी बनाया जाएगा। जहां, आसपास के लोग मॉर्निंग वॉक भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

तालाब के चारों ओर प्रकाश की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिहाज से गेट का भी निर्माण कराया जाएगा। बताया गया कि वार्ड वासियों की मांग और नपा प्रशासन के प्रयास के बाद शासन को भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी मिली और धन का आवंटन भी कर दिया है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। बताया गया कि नगर पालिका इस तालाब को संरक्षित करने के लिए नए वर्ष से सुंदरीकरण का कार्य शुरू करवा देगी। वहीं घरों से निकलने वाले गंंदा पानी तालाब में न जाए इसके लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

आसपास की भूमि भी होगी संरक्षित : तालाब का सुंदरीकरण कराने के बाद आसपास खाली पड़ी सरकारी भूमि भी संरक्षित की जाएगी। नगर पालिका इस दिशा में भी कदम उठा रही है। इसकी भी रूप रेखा तैयार कर लिया गया है। बताया गया कि भूमि खाली होने के बाद वहां अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed