{"_id":"6ab030a6e3917eaa1e01c79d","slug":"truck-drivers-body-found-hanging-from-a-noose-basti-news-c-207-1-bst1001-167332-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फंदे से लटका मिला ट्रक चालक का शव
विज्ञापन
घटनास्थल के पास जुटी पुलिस और ग्रामीणों की भीड़। संवाद
मुंडेरवा। मेडिकल कॉलेज चौकी क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार सुबह एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी जितेंद्र कुमार कन्नौजिया (50) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार भोर करीब चार बजे जितेंद्र बाइक से घर से निकल गए। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया। फोन पर वह अलग-अलग स्थानों की जानकारी देते रहे। रात करीब 10 बजे के बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
रविवार सुबह गांव के कुछ बच्चे बिकना तालाब के पास गए थे। वहां आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका देखकर उन्होंने शोर मचाया। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान जितेंद्र के रूप में होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव में पारिवारिक कलह को घटना की वजह बताए जाने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रामपुर चौकी प्रभारी प्रमोद नायक ने बताया कि अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।
जितेंद्र ट्रक चालक थे। उनकी पत्नी सुभावती, बेटी रीमा (21) और बेटा राजन (17) का रो-रोकर बुरा हाल है।