{"_id":"676c8f45866243485205ec19","slug":"the-one-who-made-the-video-of-atrocities-on-teenagers-absconds-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129359-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किशोर पर हो रहे जुल्म का वीडियो बनाने वाला फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किशोर पर हो रहे जुल्म का वीडियो बनाने वाला फरार
Thu, 26 Dec 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। ननिहाल में रहने वाले 15 वर्षीय छात्र के साथ चारों आरोपी जिस समय जुल्म ढा रहे थे, उस समय गांव का ही एक लड़का वीडियो बना रहा था। पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश है।
इसके अलावा थाने के दो सिपाहियों की भूमिका संदेहास्पद बताई जा रही है। परिवार के लोग इन दोनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। किशोर की मां, मामा, पिता सहित गांव के लोगों का खुला आरोप है कि मनबढ़ों के जुल्म और पुलिस की लापरवाही के चलते किशोर की जान चली गई।
मां और मामा का कहना है कि 21 दिसंबर को जब वह लोग किशोर को लेकर कप्तानगंज थाने पर गए तो वहां पर हल्का सिपाही अरविंद गुप्ता और विनय कुमार जायसवाल ने तहरीर लेकर आरोपियों को 22 दिसंबर को थाने पर बुलाया था।
विज्ञापन
बाद में रुपये लेकर आरोपियों को छोड़ दिया। मनबढ़ वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। वीडियो बनाने वाला मंगलवार से ही घर से फरार है। परिजनों ने बताया कि यदि उसकी गिरफ्तारी और हल्का सिपाही और दरोगा पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग धरने पर बैठेंगे।
किशोर की तहरीर गायब करने का आरोप : परिजनों ने आरोप लगाया कि कप्तानगंज थाने के बीट सिपाही ने किशोर के तहरीर को गायब कर दिया। किशोर के ममेरे भाई ने बताया कि थाने के सिपाही विनय कुमार जायसवाल, अरविंद गुप्ता ने रुपये लेकर मामले को रफादफा करा दिया और तहरीर खुद ही ले ली।
इस बारे में दोनों सिपाहियों से बात करने की कोशिश की गई। मगर, उन्होंने फोन काट दि।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद