{"_id":"69012d30fa30358e7900935c","slug":"the-number-of-passengers-increased-in-roadways-buses60-buses-were-sent-basti-news-c-207-1-bst1005-146596-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रोडवेज बसों में बढ़ गई यात्रियों की भीड़...60 बसें भेजी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रोडवेज बसों में बढ़ गई यात्रियों की भीड़...60 बसें भेजी गईं
Wed, 29 Oct 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। छठ पूजा के समापन पर यात्री अब अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो रहे हैं। इससे रोडवेज बसों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसको देखते हुए डिपो प्रशासन ने सभी बसों को ऑनरोड कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली और लखनऊ व कानपुर मार्ग समेत अन्य मार्गों पर 60 से अधिक बसें यात्रियों के लिए भेजी गईं।
जिले में छठ महापर्व के लिए पूर्वांचल और बिहार से दिल्ली, मुंबई, कानपुर और लखनऊ जैसे बड़े शहरों से हजारों प्रवासी अपने घरों की ओर लौटे थे। पूजा समापन पर अब यह यात्री निकल रहे हैं। रेलवे में लगभग सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। इससे यात्रियों ने अब बसों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। दीपावली के बाद छठ के चलते यात्रा का दबाव कई गुना बढ़ गया है। बसों में यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं। रोडवेज परिसर में पिछले तीन दिनों से सुबह से लेकर देर रात तक भीड़ देखी जा रही है। मंगलवार शाम को यात्री बस के लिए परेशान दिखे। हालांकि, डिपो प्रशासन की मुस्तैदी के चलते राहत मिली। एआरएम आयुष भटनागर का कहना है कि बस्ती डिपो की 60 बसें मंगलवार को विभिन्न रूटों पर भेजी गईं। कई लोकल मार्ग पर भी बसें गईं।