फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The number of cough patients has increased due to the changing weather, and the consumption of syrup has increased.

Basti News: बदले मौसम में बढ़ गए खांसी के मरीज, सिरप की बढ़ी खपत

Thu, 06 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The number of cough patients has increased due to the changing weather, and the consumption of syrup has increased.
बस्ती। मौसम में जैसे ही बदलाव हो रहा है वैसे ही गले में खरास व खांसी के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे है और डॉक्टर इसे लोगों में यह बीमारी ठंडा पानी व पेय पदार्थ पीने से हो रही है की वजह बता रहे। चिकित्सक उन्हें बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आए अधिकांश मरीज में बुखार था। बताया गया कि लोगों में बुखार काफी दिनों तक रह रहा और पीछा नहीं छोड़ रहा है। वहीं गले में खरास, खांसी, जुकाम, जोड़ों में दर्द से भी लोग परेशान हो गए हैं। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि मंगलवार को 56 मरीजों को परामर्श दिया, जिसमें से अधिकांश में वायरल संक्रमण मिला। बुखार के साथ बदन दर्द और खांसी से लोग जकड़े थे। उन्हें दवा देकर घर भेजा गया। वहीं, जिनमें खांसी की अधिक शिकायत थी, उन्हें सिरप दिया।
विज्ञापन

बताया कि बदलते मौसम के चलते यह परेशानी हो रही है। चेस्ट फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम के चलते अस्थमा रोगियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ठंड-गर्म के चलते सीने में जकड़न है। इससे खांसी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-रे कराया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि मौसम के बदलाव से बच्चे सर्दी-जुकाम से पीड़ित होकर आ रहे हैं। कई बच्चों में निमोनिया की शिकायत है। उन्हें भर्ती करके भाप दिलवाया जा रहा है। चिल्ड्रेन वार्ड में 24 बेड है, जिसमें भर्ती अधिकांश बच्चे वायरल बुखार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed