{"_id":"57daec984f1c1bf504d477ee","slug":"the-new-commissioner-takes-over-night-at-12-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कमिश्नर ने रात 12 बजे कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कमिश्नर ने रात 12 बजे कार्यभार संभाला
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
नए कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार रात 12 बजे बस्ती पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। यह पहला अवसर है जब किर्सी कमिश्नर ने आदेश होने के चंद घंटों में ही कार्यभार ग्रहण कर लिया है, वह भी देर रात को। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले 2002 काडर के आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार सिंह जिले के कमिश्नर के तौर पर नियुक्त होने से पहले ग्राम्य विकास, पंचायती राज, गन्ना विभाग और राजस्व विभाग के विशेष सचिव पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा राहत आयुक्त के तौर पर किए गए बेहतरीन कार्य के लिए उन्होंने काफी प्रशंसा बटोरी थी।
पदभार ग्रहण करने के बाद बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि रबी सीजन में किसानों को अधिक से अधिक उपज दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए खेतीबाड़ी से संबधित विभागों के अधिकारियों से कार्ययोजना समय से पहले बनाने के निर्देश दिए जाएंगे। किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्ता परक खाद, बीज और कीटनाशक दवाएं मिल सके इसके लिए पूरे मंडल में छापेमारी कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल सके इसका विशेष प्रयास किया जाएगा। कहा कि अगर अधिकारी चाह लें तो सारी योजनाएं अपने आप सफल हो जाएगी। अच्छी प्रगति देने वाले अधिकारियों को शाबाशी मिलेगी और खराब प्रगति देने वाले को दंड भी मिलेगा।