फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The nature of the wind changed... the wind became sultry heat.

Basti News: बदल गई हवा की तासीर... हवा हो गई उमस भरी गर्मी

Fri, 27 Sep 2024 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 27 Sep 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
The nature of the wind changed... the wind became sultry heat.
बृहस्पतिवार को हल्की बारिश से सुहाना हो गया मौसम
विज्ञापन

अधिकतम 31 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मानसून की विदाई के बेला में फिर से बारिश शुरू हो गई है। पुरवा हवा के साथ आ रही नमी के कारण बुधवार की रात से ही तासीर बदली हुई है। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में अगले चार से पांच दिन के भीतर बारिश होने की संभावना है। वातावरण में भरपूर नमी बरकरार है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, इसलिए तापमान में गिरावट आ सकती है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बारिश का दौर थम जाने की वजह से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। इससे दिन में जहां धूप में लोगों को तपिश का अहसास हो रहा था तो रात में उमस भरी गर्मी से लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे थे।
विज्ञापन


हालांकि, बुधवार की सुबह से ही हवा की तासीर बदल गई थी। दिन में तापमान में मंगलवार की तुलना में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई थी। मगर, दोपहर के बाद फिर से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई थी। शाम को एक बार फिर से तेज पुरवाई चलने के साथ तापमान नीचे आ गया था। रात में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को सुबह से ही घने बादल छा गए थे। दोपहर के समय रुक-रुक कर कई बार फुहारें पड़ीं। इससे मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed