फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The middleman had also purchased land from the deceased

रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड: बिचौलिए त्रिलोकी ने भी खरीदी थी मृतक से जमीन, घर से सटा है प्लॉट

Wed, 27 Sep 2023 03:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Wed, 27 Sep 2023 03:02 PM IST
सार

पुलिस मानकर चल रही है कि इस केस का जमीन के सौदे से कोई संबंध नहीं है। कारण यह है कि गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ में बिचौलिए ने अपने ऊपर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप से इन्कार किया था, मगर जमीन बेचवाने की बात को उसने कबूल किया था।

विज्ञापन
The middleman had also purchased land from the deceased
Basti Rudhauli case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के रुधौली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद खुदकुशी करने के मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामला भी बिचौलिए त्रिलोकी से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, पता चला है कि उसने कई लोगों को फंसाकर औने-पौने दाम पर सौदा करा चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने खुद भी मृतक के पिता से एक प्लाट बैनामा करा रखा है, जो मृतक के घर से सटा है।

विज्ञापन


उस प्लाट पर उसने बेसमेंट बनाकर छत की ढलाई भी करा दी है। हालांकि रहने लायक कमरे अभी नहीं बनाए गए हैं। पक्के तौर पर यह पता नहीं चल पाया कि इस जमीन का बैनामा उसने कब और कितने रुपये में कराया था। पुलिस का कहना है कि इस बारे में जेल भेजे गए त्रिलोकी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को सुबह रुधौली कस्बे के एक दंपती ने अनाज में रखने वाला कीटनाशक खा लिया था। परिवार के लोग दोनों को सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर होने के बाद इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। जबकि पत्नी को डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां तीसरे दिन उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत के बाद दो वीडियो सामने आए जिसमें दोनों ने मरने से पहले बताया है कि रविवार को त्रिलोकी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर दोनों जहर खाकर जान दे रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी नाबालिग बताया गया।

 

इस मामले की छानबीन कर रही पुलिस को पता चला कि इस खुदकुशी की कहानी के पीछे सामूहिक दुष्कर्म के अलावा हाल में ही बेची गई जमीन का मसला भी जुड़ा हुआ है। इस दिशा में पुलिस ने केस से अलग हटकर जांच शुरू की तो पाया गया कि नौ अगस्त को मृतक के पिता से 60 वर्ग मीटर जमीन का शिक्षक दंपती ने बैनामा कराया था। रजिस्ट्री के दस्तावेज में 09.90 लाख रुपये मालियत की जमीन को पांच लाख रुपये में क्रय करने की बात दर्ज है।

पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि वह पांच लाख रुपये विक्रेता के बेटे यानी मृतक के एसबीआई खाते में जमा है। इस जमीन का बैनामा कराने वाले शिक्षक दंपती से भी पुलिस विस्तार से जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। केस की तफ्तीश कर रहे एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शिक्षक दंपती को इसके बारे में जानकारी लेने के लिए बुलाया गया था, मगर वे अभी उपलब्ध नहीं हो सके हैं।
 

केस से संबंध नहीं, पर हकीकत सामने लाना चाहती है पुलिस

पुलिस मानकर चल रही है कि इस केस का जमीन के सौदे से कोई संबंध नहीं है। बावजूद इसके वह बिचौलिए की करतूत को उजागर करने के लिए दूध का दूध और पानी का पानी अलग करना चाहती है। कारण यह है कि गिरफ्तार होने के बाद पूछताछ में बिचौलिए ने अपने ऊपर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप से इन्कार किया था, मगर जमीन बेचवाने की बात को उसने कबूल किया था। उधर, मृतक के परिवार के लोग भी चाहते हैं कि जमीन के मसले को इस केस में न खींचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed