{"_id":"682e1fedbf17dc31c10861f4","slug":"the-middle-aged-man-left-in-angerhe-was-searched-for-hours-in-saryu-basti-news-c-207-1-sgkp1006-136946-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नाराज होकर निकला अधेड़...सरयू में घंटों होती रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नाराज होकर निकला अधेड़...सरयू में घंटों होती रही तलाश
Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
छावनी। परिवार से कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से निकले अधेड़ की चप्पल घाघरा नदी के ठोकर नंबर 10 के पास मिली। नदी में छलांग लगाने के शक में परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय नाविकों और तैराकों के सहयोग से नदी में काफी खोजबीन कराई, मगर कुछ मिला नहीं।
छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ गांव निवासी रामबरन (57 ) पुत्र छोटेलाल बुधवार को दिन में परिवार से कहासुनी करने बाद नाराज होकर घर से निकल गए। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। दिन में दो बजे के करीब घाघरा नदी के ठोकर नंबर 10 के पास उनकी चप्पल मिली। इसकी जानकारी छावनी पुलिस को दी। पुलिस ने नाविकों और तैराकों की मदद से नदी में तलाश कराई। कुछ देर बाद नदी पर पहुंचे जल पुलिस के जवानों ने भी नदी में सर्च अभियान चलाया।