{"_id":"6511d702e8bf225b1d08cd94","slug":"the-last-rites-of-the-girl-who-committed-suicide-by-consuming-poison-took-place-the-youth-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4922-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जहर खाकर खुदकुशी करने वाली युवती का हुआ अंतिम संस्कार, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जहर खाकर खुदकुशी करने वाली युवती का हुआ अंतिम संस्कार, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
दुबौलिया, बस्ती। प्रेमी के घर के सामने जहर खाकर खुदकुशी करने वाली युवती का सोमवार को सरयू तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कपूरचंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने दुबौली गांव निवासी कपूरचंद के घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। जिसकी गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई थी। रविवार को युवती की मां ने दुबौलिया थाने पर तहरीर दिया था। इसमें आरोप लगाया कि कपूरचंद शादी का झांसा देकर 14 सितंबर को उनकी बेटी को भगाकर मुंबई ले गया। जहां पत्नी की तरह रखकर उसके साथ संबंध बनाया। 21 सितंबर को वहां से लाकर बस्ती रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़कर भागा दिया। आरोप लगाया कि 22 सितंबर को उसकी बेटी को कपूरचंद ने अपने घर बुलाकर अपनी पत्नी के साथ मिलकर मारापीटा और हमेशा के लिए पीछा छोड़ने का दबाव बनाया। वह नहीं मानी तो दोनों ने मिलकर जबरदस्ती जहर खिला दिया। जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
एसओ इंद्रभूष सिंह ने बताया कि आरोपी कपूरचंद को न्यायालय के सामने पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।