{"_id":"67d1c8729e1c84fe8e008ddf","slug":"the-issue-of-paddy-purchase-scam-echoed-in-the-legislative-council-basti-news-c-227-1-sgkp1033-133972-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विधान परिषद में गूंजा धान खरीद घोटाले का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विधान परिषद में गूंजा धान खरीद घोटाले का मुद्दा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में हुए 16 करोड़ रुपये से अधिक के धान खरीद घोटाले का मामला विधान परिषद तक पहुंच गया। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मामला विधान परिषद में उठाते हुए जांच करके दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला उन्होंने पांच मार्च को उठाया। वहीं, इस मुकदमे को संज्ञान में लेते हुए डीआईजी बस्ती दिनेश कुमार पी ने एसआईटी गठित की है। इसमें सीओ दो इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में अब तक पांच केंद्र प्रभारी घोटाले के आरोप में जेल जा चुके हैं। इसमें तीन पिछले माह गए थे, जबकि, दो पूर्व बांसी पुलिस जेल भेज चुकी है। विधान परिषद में उठने के बाद एक बार फिर मामला और तूल पकड़ेगा और कार्रवाई की रफ्तार तेज हो जाएगी।
जिले में 2023-2024 में धान खरीद में 16 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला उजागर हुआ था। इस मामले में पीसीएफ क्षेत्रीय प्रबंधक ने जिला प्रबंधक अमित चौधरी व एक अन्य पर घोटाला के मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच जा रही थी, कि डीआईजी बस्ती ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एसआईटी गठित की।
विज्ञापन
इसमें एक सीओ और दो इंस्पेक्टर आदि शामिल हैं। जो मामले की जांच कर रहे हैं किसी के बयान लेने के साथ ही कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ माह पहले बांसी कोतवाली की पुलिस दो केंद्र प्रभारियों को जेल भेजी थी। वहीं, एसआईटी टीम के सदस्य व तत्कालीन शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने तीन केंद्र प्रभारियों की गिरफ्तारी की थी।
मामले की जांच चल रही है। अब यह मामला विधान परिषद में गूंज चुका है। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।