{"_id":"69e12d614a6ef6eaf005c824","slug":"the-issue-of-map-approval-resonated-in-the-meeting-of-the-development-authority-basti-news-c-207-1-bst1006-156972-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विकास प्राधिकरण की बैठक में गूंजा मानचित्र स्वीकृति का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विकास प्राधिकरण की बैठक में गूंजा मानचित्र स्वीकृति का मुद्दा
Fri, 17 Apr 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कमिश्नर कार्यालय में बस्ती विकास प्राधिकरण की बृहस्पतिवार को 16वीं बोर्ड बैठक हुई। जिसमे शासन की ओर से नामित सदस्य के रूप में यशकांत सिंह ने जनहित के मुद्दों को बिंदुवार उठाया। मानचित्र स्वीकृति की प्रकिया के सरलीकरण के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। अमर सपूत महाराणा प्रताप चौक के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव अध्यक्ष बस्ती विकास प्राधिकरण को दिया गया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप हम सभी के लिए वीरता, बलिदान, एवं देशभक्ति के आदर्श के रूप में हैं। उनके चौक का सुंदरीकरण पहली प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।
दूसरा प्रस्ताव बस्ती विकास प्राधिकरण कार्यालय से लेकर फौव्वारा चौराहे से सड़क का चौडीकरण व सुदृढ़ीकरण और प्रकाश व्यवस्था की मांग की। यशकांत सिंह ने कहा कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य जनसुविधा बहाली का है। हमें यह ध्यान देना होगा कि प्राधिकरण की संरचना का मुख्य उद्देश्य बस्ती के विकास को गति देने एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से हुई थी। हमें उस उद्देश्य को सदैव बनाए रखना है।