फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The issue of drinking water dominated the meeting of Disha

Basti News: दिशा की बैठक में छाया रहा पेयजल का मुद्दा

Fri, 10 Oct 2025 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Oct 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
The issue of drinking water dominated the meeting of Disha
दिशा बैठक को संबो​धित करते सांसद राम प्रसाद चौधरी
बस्ती। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बृहस्पतिवार को सांसद राम प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक महादेवा दूधराम, सदर के महेंद्र नाथ यादव, रुधौली के राजेंद्र चौधरी, कप्तानगंज के कविंद्र चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, कप्तानगंज के गुलाब चंद्र सोनकर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह का स्वागत हुआ।
विज्ञापन

सांसद ने कृषि योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाने पर जोर दिया। शिकायतों के त्वरित और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। केंद्र सरकार के कार्यक्रमों मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, जलजीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निशुल्क ड्रेस आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग, जलजीवन मिशन, ट्रांसफाॅर्मर क्षमता, मुख्य मार्गों पर झाड़ियों की साफ-सफाई, जर्जर तार समस्या से अवगत कराया। विधायक सदर ने कहा कि विकास से संबंधित जो कार्ययोजना बनायी जाती है, उसमें जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिया जाए। विद्युत की समस्या को देखते हुए आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विधायक कप्तानगंज ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। राष्ट्रीय राजमार्गों कट बंद करने को कहा। एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में पूर्व में हुए भ्रष्टाचार में दोषी पाये गये लोगों पर कार्रवाई के लिए कहा। खाद की उपलब्धता, जलजीवन मिशन के अन्तर्गत खोदे गये गड्ढों को भरने, समतलीकरण न होने का मुद्दा उठाया। संचालन पीडी डीआरडीए राजेश कुमार ने किया।

सड़क सुरक्षा विषयों पर भी गहन समीक्षा हुई। सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। ब्लैक स्पाट व दुर्घटना वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो। गुड समेरिटन/राहवीर योजना के तहत जो व्यक्ति पुलिस को सूचना देते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करता है, तो उसे गुड सेमेरिटन के तहत पुरस्कृत किया जाए। आरटीओ फरूउद्दीन ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed