फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The inspector was caught taking bribe six years ago.

Basti News: छह साल पहले रिश्वत लेते पकड़ा गया था दरोगा

Tue, 08 Sep 2026 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The inspector was caught taking bribe six years ago.
बस्ती। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की जद में आए एसआई विजय प्रताप यादव पर भ्रष्टाचार का यह पहला आरोप नहीं है। करीब छह साल पहले वर्ष 2020 में लालगंज थाने में तैनाती के दौरान भी वह 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ चुका है।
विज्ञापन

जुलाई 2020 को लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर निवासी धर्मेंद्र चौधरी का शव घर में पंखे से लटका मिला था। परिजनों ने भूमि विवाद को लेकर गांव के ही पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

विवेचना के दाैरान एसआई विजय प्रताप यादव ने उमेश चौधरी का नाम मुकदमे से निकालने के लिए रुपये मांगे। इसके बाद 40 हजार रुपये और देने की बात तय हुई। इसी बीच उमेश ने गोरखपुर एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद टीम ने बनकटी ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित एक किराये के मकान में जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक उमेश दरोगा को रुपये देने पहुंचा।
जैसे ही विजय प्रताप यादव ने 40 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed