{"_id":"6960077049b7678fd908c22f","slug":"the-icy-wind-and-melting-snow-brought-back-the-shine-to-the-textile-market-basti-news-c-207-1-bst1005-150896-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बर्फीली हवा और गलन से कपड़ा बाजार में लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बर्फीली हवा और गलन से कपड़ा बाजार में लौटी रौनक
विज्ञापन
बस्ती। पिछले कुछ दिनों से चल रही सर्द बर्फीली हवा व गलन ने एक बार फिर कपड़ा बाजार में जान डाल दी है। तापमान में आई गिरावट के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी दिखाई है। जिससे बाजारों में रौनक लौट आई है।
मुख्य कपड़ा बाजारों, शोरूम और फुटपाथ दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इन दिनों ऊनी स्वेटर, जैकेट, कोट, मफलर, शॉल, कैप और थर्मल इनर वियर की मांग बढ़ी है। गांधीनगर के दुकानदार अमन गुप्ता का कहना है कि जनवरी की शुरुआत में ठंडी हवा ने खरीदारी की रफ्तार तेज कर दी है। इस बार बच्चों और बुजुर्गों के लिए गर्म कपड़ों की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है।
बच्चों को ठंड से बचाने के लिए मोटे स्वेटर, जैकेट और ऊनी कैप खरीद रहे हैं। वहीं बुजुर्गों के लिए शॉल और गर्म जैकेट की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। महिलाओं में डिजाइनर शॉल, कार्डिगन और ऊनी सूट खासे पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में दामों की बात करें तो गर्म कपड़े हर वर्ग के बजट में उपलब्ध हैं। कपड़ा कारोबारी राहुल और काजू श्रीवास्तव का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए अलग-अलग रेंज में स्टॉक मंगाया गया है ताकि हर वर्ग की जरूरत पूरी हो सके।
विज्ञापन
दिन और शाम के समय बाजारों में लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे दुकानों पर चहल-पहल बनी रहती है। यदि ठंड का असर इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में गर्म कपड़ों की बिक्री और बढ़ेगी, जिससे पूरे सीजन का कारोबार बेहतर रहने की संभावना है।