{"_id":"6494a5d5e1449cfca804c0d5","slug":"the-hobby-of-making-reels-became-fatal-the-death-of-a-young-man-basti-news-c-207-1-sgkp1002-326-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जानलेवा हुआ रील बनाने का शौक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जानलेवा हुआ रील बनाने का शौक, युवक की मौत
Fri, 23 Jun 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने के शौक ने एक युवक को मौत के मुंह में धकेल दिया। बुधवार को हर्रैया फ्लाईओवर पर रील बनाने के लिए स्टंट करते समय अनियंत्रित होकर उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बुधवार रात इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के बबुरी बाबू निवासी विपिन कुमार गौड़ (22) पुत्र गुड्डू गौड़ बुधवार को गांव के अरुण के साथ बाइक से किसी कार्य से हर्रैया गए थे। ग्राम प्रधान चंद्रमणि सिंह के अनुसार, हर्रैया फ्लाईओवर पर बाइक पर बैठकर रील बनाते समय उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अरुण को मामूली चोट आई, मगर विपिन के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसे सीएचसी हर्रैया से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ती देख विपिन को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान देर रात विपिन की मौत हो गई।