{"_id":"65eff0e834f41aed1109039e","slug":"the-girl-got-medicolegal-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112879-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवती का हुआ मेडिकोलीगल, दर्ज कराया कलम बंद बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवती का हुआ मेडिकोलीगल, दर्ज कराया कलम बंद बयान
Tue, 12 Mar 2024 11:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में जहर बताकर पाउडर खाने का मामला
प्रेमी के शादी करने से मुकरने के बाद युवती ने उठाया था कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर कलवारी थाने में समाधान दिवस के दौरान जहर बताकर पाउडर खाने वाली युवती का सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकोलीगल कराया गया। इसके बाद न्यायालय में कलम बंद बयान दर्ज कराया गया है। मंगलवार को बयान के अवलोकन के बाद तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
शनिवार को कलवारी थाने में नायब तहसीलदार स्वाति सिंह की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस के दौरान प्रेमी-प्रेमिका का मामला आया था। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। जबकि युवक मुकर रहा था। प्रेमिका का कहना था कि चार वर्ष से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी ने शादी करने के लिए उसे पूना बुलाया था। इसके बाद इन्कार कर दिया। थाने में भी उसके राजी न होने से आहत होकर युवती ने थाना परिसर में लगे हैंडपंप के पहुंचकर एक पुड़िया निकाली और जहर बताकर खा लिया था।
पुलिस आननफानन उसे सीएचसी बहादुरपुर ले गई, जहां डाॅक्टर ने युवती की हालत सामान्य बताया। जहर खाने के कोई लक्षण नहीं पाए गए। एहतियातन उसे भर्ती कर लिया गया था। बाद में युवती को वन स्टॉफ सेंटर में रखा गया था। युवती के पिता की तहरीर पर शादी का झांसा देकर बेटी के अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।