फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The game of sun and shade continued throughout the day, and as soon as night fell, dense fog descended.

Basti News: दिनभर धूप-छांव का चला खेल, रात होते ही छाया घना कोहरा

Mon, 20 Jan 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Jan 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The game of sun and shade continued throughout the day, and as soon as night fell, dense fog descended.
22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, गलन बरकरार
विज्ञापन


बस्ती। मौसम का मिजाज दिन भर में कई बार बदला। सुबह पछुआ हवा के कारण हाथ सुन्न करने वाली गलन होती रही। दिन में धूप-छांव का खेल चला। मगर दोपहर बाद पछुआ की रफ्तार कम होते ही तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भोर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंचने की वजह से कड़ाके की ठंड महसूस की गई। दोपहर बाद हवा के सुस्त पड़ते ही शाम को ऐसा कोहरा छाया कि दृश्यता 30 मीटर से भी कम हो गई।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तापमान बढ़ने की वजह से कोहरा छा गया। संभावना है कि मंगलवार को भी धूप अच्छी होगी मगर कोहरा परेशान कर सकता है। कोहरा बढ़ने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी कम हो गई। गांधीनगर मुख्य बाजार में भी साढ़े आठ बजे के बाद सन्नटा पसर गया। दुकानें भी जल्दी बंद हो गईं। सोमवार सुबह बच्चों के लिए टिफिन तैयार करने में गृहणियों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ा। बच्चे भी ठिठुरते-कांपते स्कूल के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed