{"_id":"645d4a2fd7e085485001d434","slug":"the-fate-of-1095-candidates-was-decided-in-the-ballot-box-basti-news-c-7-1-162152-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतपेटिका में बंद हो गया 1095 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतपेटिका में बंद हो गया 1095 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Fri, 12 May 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 12 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में नगर पालिका सहित 10 निकायों में बृहस्पतिवार को तीखी धूप के बीच मतों की बारिश हुई। शाम 6 बजे तक कुल 281305 मतों में 160867 मत डाले गए। इसी के साथ मतपेटिका में 1095 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बंद हो गया। अब 13 मई को मतगणना होगी।
जिले के नगर पालिका, नगर बाजार, मुंडेरवा, बनकटी, कप्तानगंज, गणेशपुर, गायघाट, बभनान, हर्रैया, कप्तानगंज व रूधौली में 57.19 फीसदी मतदान हुआ। यहां नगर पालिका में एक अध्यक्ष व 25 सदस्य पद के साथ कुल 116 अध्यक्ष तथा 989 सदस्य पद के उम्मीदवार मैदान में थे। सुबह सात बजे से शुरू मतदान पहले तो बेहद धीमी गति से शुरू हुआ, मगर ज्यों-ज्यों दिन चढ़ा त्यों-त्यों मतदान का ग्राफ बढ़ता गया। सुबह नौ बजे तक कुल 8.94 प्रतिशत मत पड़े, जबकि 11 बजे 20 प्रतिशत मतदान हो गया। अपराह्न 1 बजे 33.05 प्रतिशत, 3 बजे 42.21 प्रतिशत, 5 बजे 52.59 प्रतिशत जबकि 6 बजे प्रतिशत 57.19 प्रतिशत मत पड़े। इस दौरान सबसे अधिक 72.01 प्रतिशत मत हर्रैया नगर पंचायत में तो सबसे कम 45.14 प्रतिशत पोलिंग पालिका में हुई।