फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The family alleged that the deceased's eyes were missing.

Basti News: कार्रवाई हवा-हवाई... बस अड्डे के बाहर स्टैंड

Sat, 03 Feb 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
The family alleged that the deceased's eyes were missing.
बस्ती। बस अड्डे के बाहर रोडवेज बस चालकों और ऑटो वालों की अराजकता खत्म होने का नाम नहीं ले रही। यातायात पुलिस और रोडवेज अधिकारियों ने कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारने का दम भरा। कार्रवाई के नाम पर चालान किए गए तो कुछ सुधार हुआ। मगर, खानापूर्ति वाली कार्रवाई के बंद होने के बाद फिर बस अड्डे के बाहर ही बसों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बस अड्डे के बाहर अवैध रूप से स्टैंड बना लिया गया है। कई बार चालान के बाद भी हालात जस के तस हैं। यातायात पुलिस कर्मी सिर्फ देखते रहते हैं। जबकि रोडवेज के अधिकारी सबकुछ देखकर भी चुप्पी साधे हुए हैं। रोडवेज की बसें बाहर ही सवारियां भरती हैं। इससे बस अड्डे के बाहर अस्पताल व स्टेशन रोड पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन


बस अड्डे पर सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, पडरौना, महराजगंज, देवरिया, गोरखपुर डिपो की भी बसें आती हैं। अन्य जिलों की बसें अड्डे के अंदर नहीं ले जाई जाती हैं। चालक बाहर पटरियों पर बस लगाकर सवारियां भरते रहते हैं। यह देखकर यात्री भी बस अड्डे के बाहर खड़े रहते हैं। पटरियों पर टेंपो वाले भी स्टैंड बनाए हुए हैं। सुबह, दोपहर व शाम के समय पूरा रोडवेज चौराहा जाम से जूझता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डा परिसर में पार्किंग की पर्याप्त जगह
बस अड्डा परिसर में बसों की पार्किंग की लिए पर्याप्त जगह है। मगर, अधिकारियों की शिथिलता के चलते इसकी पूरी क्षमता का उपयोग नहीं हो रहा है। परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। एक टीन शेड में कुछ कुर्सियां लगाई गई हैं। जिन पर एक साथ 50 यात्री भी नहीं बैठ सकते हैं। इसके अलावा बाहरी जिलों से आनी वाली बसें अड्डे में जाने से परहेज करती हैं। गोरखपुर मंडल से आने वाली बसें जो लंबी दूरी तय करती हैं, वह गंतव्य के लिए जल्दी निकलती हैं। इससे छोटी दूरी तय करने वाले यात्री उनमें बैठना ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed