{"_id":"67f181e2b45bccdb40079358","slug":"the-driver-got-nervous-after-seeing-the-lizard-the-auto-overturned-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134578-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छिपकली देख हड़बड़ाया चालक, ऑटो पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छिपकली देख हड़बड़ाया चालक, ऑटो पलटा
Sun, 06 Apr 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
मानिक चन्द। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के पड़िया के पास मंडी से सब्जी लेकर हनुमानगंज बाजार जा रही ऑटो सड़क पर पलट गया। जिसके नीचे दबने से चार लोग घायल हो गये। सभी को 108 के मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वापस चली गई।
रूधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार निवासी ऑटो चालक मनोज कुमार रोज की भांति हनुमानगंज के व्यापारियों के साथ अपने ऑटो से सब्जी लेने मंडी गया था। जहां से आलू,प्याज, परवर, टमाटर, साग आदि सब्जिया ऑटो में लादकर हनुमानगंज बाजार जा रहा था। ऑटो में व्यापारी दिनेश मौर्या, हरिश्चन्द, अगरदी व माया भी सवार थे। बौद्ध मंदिर पड़िया खास के पास ऑटो में सवार एक व्यापारी पर कहीं से छिपकली आ गई। छिपकली को देखकर व्यापारी ने अपना कपड़ा झाड़ा तो छिपकली ऑटो चालक मनोज के ऊपर गिर गई। छिपकली देखे ऑटो चालक संतुलन खो दिया। सब्जियों व व्यापारियों से भरा ऑटो पलट गया। सब्जी व्यापारी आलू, प्याज की बोरियों के नीचे दब गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला।