{"_id":"5e6142a08ebc3eeb2e2f655f","slug":"the-docter-and-pharmacist-put-on-blame-basti-news-gkp343744996","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा व फार्मासिस्ट ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा व फार्मासिस्ट ने लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सक व फार्मासिस्ट ने लगाए आरोप
सिकंदरपुर। क्षेत्र के पीएचसी सिकंदरपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर चिकित्सक व फार्मासिस्ट के बीच किसी बात को लेकर तकरार होने लगी। मामला इस कदर बिगड़ गया कि तू-तू मैं-मैं से शुरू बात अपशब्द कहने और धमकी तक पहुंच गई। मौके पर पहुंचे परशुरामपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर यादव ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
हुआ यह कि पीएचसी के चिकित्सक डॉ. मनोज यादव और फार्मासिस्ट भगौती प्रसाद यादव के बीच दवा वितरण को लेकर तकरार हो गई। डॉ. मनोज यादव ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. भास्कर यादव को शिकायती पत्र देकर फार्मासिस्ट पर आरोप लगाया है कि पर्ची पर लिखी गई दवा से अलग हटकर फार्मासिस्ट वितरण कर रहे थे। मना करने पर फार्मासिस्ट ने उनको अपशब्द कहा। दूसरी तरफ फार्मासिस्ट भगवती प्रसाद ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि दवा वितरण में उनसे थोड़ी सी चूक हुई, जिससे गुस्से में आकर डॉ. मनोज यादव ने उन्हें अपशब्द कहते हुए धमकी दी। एसीएमओ डा. फख्रेयार ने बताया कि मामला संज्ञान में है एक दूसरे पर अपशब्द का आरोप लगाया जा रहा है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।