फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The district will be surrounded by fog

Basti News: आज भी शीतलहर, कोहरे से घिरा रहेगा जिला

Mon, 15 Jan 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
The district will be surrounded by fog
तापमान में गिरावट जारी, छह डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट जारी है। दिन में शीतलहर सता रही है। रात में हवा चुभ रही है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन तक शहर में शीतलहर और घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।
बुधवार से हाड़ कंपाने वाली ठंड जिले में शुरू हुई। तब से आज तक सुकून नहीं मिला। रविवार तक करीब चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान गिर चुका है। तीन दिन से सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए। ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को सुबह घना कोहरा और दिनभर धुंध छाई रही।
विज्ञापन

ठंड के कारण बाजार में भीड़ नहीं दिखी। जगह-जगह अलाव जलाकर लोग ठंड से निजात पाने का प्रयास करते नजर आए। शाम छह बजे के बाद सड़कें सूनीं रहीं। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी राहत के आसर नहीं दिख रहे हैं। 15 जनवरी के बाद ही ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed