फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The death of the young man driving the combine in the accident

बस्ती: हादसे में कंबाइन चलवाने वाले युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Sat, 20 Nov 2021 02:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Nov 2021 02:44 PM IST
सार

चौकी प्रभारी पटेल चौक सर्वेश कुमार ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां वाल्टरगंज थाने के पिपरा हिक्का निवासी प्रमोद चौधरी (35) की मौत हो गई।

विज्ञापन
The death of the young man driving the combine in the accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के कोतवाली के हरदिया चौराहे के पास बृहस्पतिवार को आधीरात के बाद तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी पटेल चौक सर्वेश कुमार ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां वाल्टरगंज थाने के पिपरा हिक्का निवासी प्रमोद चौधरी (35) की मौत हो गई।

विज्ञापन


कंबाइन चलवाने वाले वाल्टरगंज के पिपरा हिक्का गांव के मूल निवासी प्रमोद चौधरी परिवार के साथ शहर के आवास विकास कॉलोनी में रहते थे। उनके साथ आईटीआई से रिटायर हो चुकी मां भी ही रहती हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात वह गांव की तरफ से बाइक लेकर आवास विकास कॉलोनी लौट रहा था।
विज्ञापन


हरदिया चौराहे के पास किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। वह माता-पिता की इकलौता पुत्र था। चार बहनों में भी एक का निधन हो चुका है। प्रमोद की शादी हो चुकी थी और छह साल का बेटा भी है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed