फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The crooks snatched the chain from the woman's neck and ran away.The crooks snatched the chain from the woman's neck and ran away.

Basti News: महिला के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश

Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 12 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The crooks snatched the chain from the woman's neck and ran away.The crooks snatched the chain from the woman's neck and ran away.
बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट रोड पर सोमवार की देर शाम चेन स्नेचिंग की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मूड़घाट रोड पर स्थित सेवायोजन कार्यालय के पास रहने वाली संगीता वर्मा पत्नी प्रमोद कुमार वर्मा सोमवार की शाम बाजार गई थीं। आरोप है कि खरीदारी करने के बाद जब वह घर लौट रहीं थीं, तभी मूड़घाट चौराहे के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने तेज रफ्तार में उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मूड़घाट बाईपास की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

संगीता वर्मा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बड़ेवन चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़िता संगीता वर्मा की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed