{"_id":"67c35b3a7719c8a894058e54","slug":"the-court-summoned-the-report-in-the-case-of-negligent-tooth-extraction-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132817-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लापरवाही से दांत उखाड़ने के मामले में कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लापरवाही से दांत उखाड़ने के मामले में कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट
Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लापरवाही से दांत उखाड़ने के मामले में अपर सिविल जज सीनियर डिविजन अभिषेक जायसवाल ने सीएमओ डॉ. आरएस दुबे को जांच कर आख्या कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
परशुरामपुर क्षेत्र के लालू यादव ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि सिकंदरपुर बाजार स्थित डेंटल क्लीनिक पर वह दांत उखड़वाने गया था। आरोप है कि दांत सही ढंग से नहीं उखाड़ा गया। इसके चलते दांत में सड़न शुरू हो गई। दांत में दर्द होने लाग। वह कुछ भी सही से खा भी नहीं पा रहा था। लापरवाही से इलाज के चलते उसे खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
अपर सिविल जज अभिषेक जायसवाल ने सीएमओ को पत्र जारी कर 24 फरवरी तक प्रकरण की जांच कर आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया था।
सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।