फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The country with false promises not

झूठे वादों से नहीं चलता देश

Fri, 09 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Fri, 09 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
 यूपी में किसान संदेश यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी को लगातार निशाने पर लिए हुए हैं। बृहस्पतिवार को बस्ती में प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे देेश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो सिर्फ विदेशों में हाथ मिलाने जाते हैं। देश की जनता समस्याओं से त्रस्त है जबकि मोदी जी मस्त हैं। कहा, मोदी सिर्फ वादा करते हैं और तोड़ते हैं। देश ऐसे झूठे वादों से नहीं चलता है। वे किसानों और नौजवानों के हितैषी नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कप्तानगंज और हर्रैया में किसान संदेश यात्रा के दौरान माइक संभालते ही सीधे मोदी पर हमला बोल दिया। उन्होंने किसी अन्य पार्टी का नाम तक नहीं लिया। राहुल ने भीड़ से पूछा कि कितने लोगों को नौकरी या रोजगार मिला, किन किन किसानों  का कर्ज माफ हुआ। भीड़ का उत्तर था किसी को नहीं। लोकसभा चुनाव के दौरान दो करोड़ प्रति वर्ष रोजगार, जनता के खाते में 15 लाख के मोदी के वादे पर तंज कसा।  
विज्ञापन



राहुल ने कहा कि वे सिर्फ वादा करते है और तोड़ते हैं। वे किसानों और नौजवानों के हितैषी नहीं है। उन्होंने एक लाख दस हजार करोड़ रुपये जो कर्ज माफ किया वो सिर्फ उद्योगपतियों के थे। वे न  ही रोजगार दे सकते न ही बिजली। यूपीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के लाखों करोड़ रुपये कांग्रेस की यूपीए सरकार ने माफ किया। कांग्रेस ने ही किसानों के हित के लिए कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed