फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The constitution is the soul of a democratic system.

Basti News: लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा हैं संविधान

Thu, 27 Nov 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The constitution is the soul of a democratic system.
बस्ती। महिला महाविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुनीता तिवारी ने कहा कि हमें संविधान की मूल संरचना की अक्षुण्णता एवं गरिमा को ध्यान में रखना होगा। अपने संविधान के नियमों का हम सभी को आत्मा से पालन करना चाहिए। इसमें वर्णित अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का निर्वहन भी हमें बहुत ही सजगता से करना होगा। भारतीय लोक तंत्र की आत्मा भारत का संविधान है। संचालन डॉ. नूतन यादव ने किया। आयोजन सांस्कृतिक समिति की ओर से किया गया। जिसमें डॉ. बीना सिंह, डॉ. रुचि श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। इस दाैरान डॉ. सीमा सिंह, आंचल मिश्रा, डॉ. स्मिता सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, प्रियंका सिंह, डॉ. रघुवर पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed