फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The commissioner alerted the officers to bring progress in the schemes

Basti News: आयुक्त ने योजनाओं में प्रगति लाने के लिए अधिकारियों को किया सचेत

Sat, 26 Jul 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 26 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The commissioner alerted the officers to bring progress in the schemes
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने आयुक्त सभागार में शुक्रवार को मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी योजनाओं में प्रगति लाने के लिए अधिकारियों को सचेत किया। कहा कि प्रदेश में जनपद और मंडल की रैंक बेहतर करने के लिए अधिकारियों को निरंतर सक्रिय रहना होगा। जनपद, तहसील और ब्लाॅक स्तर पर योजनाओं की समीक्षा, प्रचार-प्रसार तथा लाभार्थियों का सत्यापन कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। बजट की कमी के बारे में शासन स्तर पर पत्राचार के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि मंडल में वर्षा की मात्रा अभी कम है। ऐसे में सिंचाई के लिए नहरों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने सीएम डैश बोर्ड, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, पंचायती राज व्यवस्था, पशुओं का टीकाकरण एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव अभियान की समीक्षा की। आयुक्त ने यूरिया की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति पर नाराजगी जताई। उपनिदेशक कृषि निदेशक को ब्लाॅकवार स्थिति की जांच एडीओ एजी के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। संचालन संयुक्त विकास आयुक्त कमलाकांत ने किया। इस मौके पर डीएम बस्ती रवीश गुप्ता, सिद्धार्थनगर राजा गणपति आर, संतकबीरनगर डीएम आलोक कुमार, सीडीओ बस्ती सार्थक अग्रवाल, सिद्धार्थनगर बलराम सिंह, संतकबीरनगर जयकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed