फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The clothing market is heating up in the cold... New designs of sweaters are attracting people.

Basti News: ठंड में गर्म हुआ कपड़े का बाजार... लुभा रहे नए डिजाइन के स्वेटर

Sun, 23 Nov 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The clothing market is heating up in the cold... New designs of sweaters are attracting people.
गांधीनगर बाजार में गर्म कपड़े की खरीदारी करते लोग संवाद
बस्ती। ठंड से गर्म कपड़े का बाजार भी गर्म होने लगा है। बाजार में आए नए माडल के स्वेटर काफी पसंद किए जा रहे हैं। 500 से आठ सौ रुपये तक का स्वेटर खूब बिक रहा है। इसके अलावा अन्य कपड़े भी बिक रहे हैं। इससे बाजार में रौनक है।पिछले कुछ दिनों से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इससे गर्म कपड़ों का बाजार गरमा गया है।
विज्ञापन

बाजारों में जैकेट, ब्लेजर, स्वेटर, ऊनी टी-शर्ट और जर्सी की नई खेप पहुंच चुकी है। सहालग सीजन को देखते हुए लोग सर्दी से बचाव के साथ-साथ फैशनेबल ऊनी कपड़ों की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। रेडीमेड कारोबारी राहुल मोदी ने बताया कि इस बार बच्चों, युवाओं और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टाइलिश डिजाइन और नए कलर शेड्स में कपड़ों के बड़े रेंज मंगाई गई है। ऊनी टी-शर्ट और हाफ जैकेट की सबसे अधिक मांग है। ऊनी शर्ट 300 से 600 रुपये में, जबकि हाफ जैकेट 600 से 2000 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दुकानदार विनय गुप्ता ने बताया कि लोग दिसंबर-जनवरी की ठंड और सहालग के मौसम को ध्यान में रखकर लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े खरीद रहे हैं। महिलाओं के लिए ऊनी स्कर्ट, ब्लेजर, हाफ कोट और पारंपरिक ड्रेस की नई वैरायटी आ चुकी है। बच्चों के लिए भी रंग-बिरंगे ऊनी कपड़ों की बिक्री हो रही। ग्राहक माया ने बताया कि ऊनी ट्रैकसूट और फुल जैकेट पसंद आ रही है। उधर, शहर में जगह-जगह फुटपाथ पर भी दुकानें सज गई हैं। गर्म कपड़े के अलावा कंबल की कई दुकानें लगी हैं। इस पर भी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्थानीय लोकल बाजार में भी गर्म कपड़ों की दुकानें लग रही हैं। बताया गया कि बच्चों के लिए ऊनी टोपी की भी डिमांड है। ऊनी मोजा और दस्ताने का भी बाजार गरमाया हुआ है। सुबह-शाम की ठंड के चलते बाइक से चलने वाले लोग बचाव के लिए गर्म कपड़े और अन्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। बड़े मॉल और शो-रूम में भी ग्राहक उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed