{"_id":"67213e141373d9b9e5013932","slug":"the-citys-traffic-system-remained-panting-throughout-the-day-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126465-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पूरे दिन हांफती रही शहर की यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पूरे दिन हांफती रही शहर की यातायात व्यवस्था
Wed, 30 Oct 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पंच पर्व के पहले ही दिन मंगलवार को यातायात व्यवस्था चरमरा गई। धनतेरस की खरीदारी करने निकले नागरिकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
यातायात पुलिस की बेपरवाही के कारण कई जगह लोग जाम में फंसे रहे। बेतरतीब पार्किंग और गलियों से मुख्य मार्ग पर पहुंचने की वजह से भी कई ऐसी जगह जाम लग गया, जहां अमूमन सामान्य स्थिति रहती है।
सबसे ज्यादा समस्या कटरा पानी की टंकी से लेकर फव्वारा तिराहा, फव्वारा तिराहे के कंपनी बाग, कंपनी बाग से जनता होटल तक नजर आई। शालीमार मार्केट से हनुमान गढ़ी मंदिर, गांधीनगर पुलिस चौकी और जीआईसी तक, रोडवेज तिराहे से बीएसएनएल कार्यालय, अस्पताल चौराहे के दोनों तरफ रोड पर पूरे दिन रूक-रूक कर जाम लगता रहा।
दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार जाने वाले रोड पर काफी जाम की स्थिति रही। करुआ बाबा स्थान तिराहे से रेलवे फाटक पार पांडेय बाजार तक पैदल निकलने में पसीने छूट गए। गली-कूचे से भी निकलने में बहुत झाम रहा।
विज्ञापन
महिलाएं, बच्चे, पुरुष कपड़ा, बर्तन, आभूषण, मिठाई आदि की दुकानों में भरे रहे तो उससे ज्यादा संख्या में लोग सड़क पर घूमते नजर आए। यूं तो गांधीनगर मुख्य बाजार में आने वाले वाहन दुकान के सामने सड़क के किनारे या बीचोबीच खड़े करते हैं। इससे दस मीटर चौड़ी सड़क गली के रूप में परिवर्तित हो जाती है। ज्यों-ज्यों दिन ढलने के साथ भीड़ बढ़ती गई तो वहां फंसे लोगों का निकलना दूभर होता गया। रात 10 बजे के बाद कुछ राहत नजर आई।
गली की तरफ जो भी मुड़ा, फंसा गया : कंपनी बाग से वाहनों का प्रवेश रोकने के बाद कई लोग गांधीनगर मार्ग पकड़ने के लिए गलियों का सहारा लेते देखे गए। मगर, गलियों की हालत पहले से ठसाठस थी। यहां से वाहन लेकर निकलने में और झाम है। बभनावा गली, महरीखांवा गली, धर्मशाला रोड, त्रिपाठी गली, दरिया खां गली काफी सकरी है।म