{"_id":"58dbf9f34f1c1bef4c63e410","slug":"the-case-of-taking-bribe-reached-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने का मामला सीएम तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेने का मामला सीएम तक पहुंचा
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने पीडब्लूडी प्रांतीय खंड में कार्यरत अवर अभियंता पर 20 लाख रुपये का ठेका देने के नाम घूस लेने का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि काम देने के नाम पर छह किस्तों में पांच लाख 30 हजार रुपये लिया है। यह मामला डीएम और कमिश्नर के यहां से होते हुए सीएम आदित्यनाथ योगी के पास पहुंचा है। अब महिला ने रपट दर्ज करने की तहरीर पैकोलिया थाने में दी है। एसओ ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है, और जेई को पक्ष रखने के लिए बुलाया भी गया है।
हर्रैया तहसील के हसीनाबाद क्षेत्र की महिला सीमा सिंह ने पीडब्लूडी प्रांतीय खंड में कार्यरत अवर अभियंता चंद्रकिशोर के विरुद्ध बुधवार को पैकोलिया थाने में काम देने के एवज में छह चरणों में पांच लाख हजार रुपये लेने और काम न देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। तहरीर में पुलिस से धन वापस कराने की भी मांग की है। महिला का कहना है कि जेई ने उसे एक लाख वापस भी कर दिया है, मगर चार लाख 30 हजार वापस नहीं कर रहे हैं। इससे पहले पीड़ित महिला ने साक्ष्य और शपथ पत्र के साथ कमिश्नर और डीएम से कार्रवाई करने की फरियाद कर चुकी है। डीएम के आदेश पर जांच भी हो रही है। मगर विभागीय जांच पर विश्वास न करते हुए महिला गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री को अर्जी देकर उनसे कार्रवाई की मांग की है। अब महिला ने जेई के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। विभाग के एक्सईएन का कहना है कि जांच चल रही है। महिला और जेई दोनों का बयान हो चुका है।