फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The car rider snatched money and ring from the passenger and ran away

Basti News: यात्री से रुपये व अंगूठी छीनकर कार सवार उचक्के फरार

Mon, 05 Aug 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
The car rider snatched money and ring from the passenger and ran away
बस्ती तक छोड़ने की बात कहकर कार में बैठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिकरिया गांव के पास रविवार को कार सवार उचक्कों ने एक यात्री से रुपये व अंगूठी छिनीकर फरार हो गए।
अयोध्या जनपद के लालबाग, कोतवाली नगर अयोध्या निवासी विजय कुमार सोनकर ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह घर से बस्ती स्थिति अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकले थे। अयोध्या स्थित हाईवे पर दिशा कोचिंग के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार पर सवार तीन लोग रुके और बस्ती पहुंचाने की बात कहकर वाहन में बैठा लिया।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि कार छावनी क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास पहुंची थी कि सुनसान जगह देख उचक्के ने कार रोक दिया और बोले कि तुम्हारे पास जो कुछ भी है दे दो, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। बताया कि जेब में रखे 5 हजार रुपये व सोने की अंगूठी छीन ली और कार से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह बस्ती की ओर भाग लिए। थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed