फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The car overturned after being hit by an unknown vehicle, killing the MLA's nephew.

Basti News: अज्ञात वाहन की ठोकर से गड्ढे में पलटी कार, सदर विधायक के भांजे की मौत

Sun, 01 Mar 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after being hit by an unknown vehicle, killing the MLA's nephew.
मृतक शैलेश यादव की फाइल फोटो।
रुधौली(बस्ती)। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर दसिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसे में सपा के सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के भांजे शैलेश यादव मौत हो गई। वह अपनी कार से सिद्धार्थनगर में डाक विभाग में ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। पीछे से किसी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर सड़क से दूर गड्ढे में जाकर पलट गई। कार सवार शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भांजे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर पाते ही सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने इसे दुखद घटना बताया है। शैलेश गौर थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव के रहने वाले थे। वह सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर डाक घर में कार्यरत थे। शनिवार को ड्यूटी करने के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन बस्ती-बांसी मार्ग दसिया चौराहे के पास पीछे से कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन


पुलिस की मदद से शैलेश को घायलावस्था में रुधौली सीएचसी भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही विधायक और शैलेश के घर मातम छा गया। परिजन और बड़ी संख्या में शुभचिंतक जिला अस्पताल पहुंचे। देर शाम शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की है। शुभ चिंतकों ने बताया कि शैलेश काफी मिलनसार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed