{"_id":"66fc6a889e820adc03089937","slug":"the-car-fell-into-a-pit-and-went-out-of-control-and-hit-a-tree-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124895-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गड्ढे में गिरकर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गड्ढे में गिरकर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई
Wed, 02 Oct 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के रजौली गांव के पास गड्ढे में गिरकर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई । हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया।
गोरखपुर जनपद के सहजनवां थाना क्षेत्र के मकटापार गांव निवासी कृष्णा पासवान (28) कार से सिद्धार्थनगर जिले के पिंटू दुबे (36) के साथ किसी काम से लखनऊ गए थे। वापस गोरखपुर जाते समय रजौली गांव के पास सड़क पर बने गड्ढे में कार का पहिया चला गया। इससे कार चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार में सवार पिंटू दूबे को गंभीर चोटे आई हैं। वहीं कार चालक कृष्ण को मामूली चोटें आईं। संवाद