फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The bulldozer was Got encroachment

बुलडोजर से हटवाया गया अतिक्रमण

Mon, 13 Feb 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 13 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The bulldozer was Got encroachment
गाधीनगर मे एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण।
डीएम के निर्देश पर सोमवार को शहर में अतिक्रमण के विरुद्घ एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती की अगुवाई में अभियान चलाया गया। 65 वाहनों का सड़क किनारे खड़े होने के चलते चालान और एक राजनैतिक दल के नेता के चार पहिया वाहन को सीज किया गया। साथ ही अवैध होर्डिग्स को भी धराशायी कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर यह अभियान गांधीनगर पुलिस बूथ से लेकर शास्त्री चौक तक चलाया गया। इस बीच फुटपाथ पर सब्जी, फल और मिठाई का ठेलाकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई। सड़क किनारे कई होर्डिंगं बोर्ड उतवाए गए।  डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। काफी दिनों बाद प्रशासन, पुलिस और नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। शहरवासियों ने इस अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह का अभियान एक दिनी न होकर निरंतर होना चाहिए। प्रशासन को निरंतर इस बात की शिकायत मिल रही थी कि अमिक्रमण के चलते लोंगो को पटरियों पर चलना मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण के चलते अक्सर जाम की स्थित हो जाती है। कुछ लोगों ने तो पालिका प्रशासन पर अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पालिका प्रशासन सक्रिय रहे तो अतिक्रमण की समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ की अगुवाई कर रहे एएसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि प्रशासन का अगला निशाना गांधीनगर पुलिस बूथ के सामने तुलस्यान और ऊन का सागर एवं गांधीनगर स्थित हनुमान गढ़ी के सामने ठेले पर मिठाई लगाने वालों के विरुद्घ रहेगा। बताया कि इस अभियान में पीआरडी के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में सीओ सदर, ईओ नगर पालिका और यात्रीकर अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed