फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a young woman was found hanging from the bamboo in the tin shed in the kitchen

Basti News: रसोई में टीन शेड के बांस में लटका मिला युवती का शव

Thu, 14 Aug 2025 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging from the bamboo in the tin shed in the kitchen
- दुबौलिया थानाक्षेत्र के जोगहटा गांव में दोपहर 12.45 बजे की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के जोगहटा निवासी 21 वर्षीय युवती का घर की पहली मंजिल पर बने टीन शेड की रसोई में लगे बांस के सहारे दुपट्टे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के जोगहटा गांव निवासी तिलक राम शर्मा के सात बच्चों में तीन बेटी और चार बेटे हैं। तीन बेटों सहित कुल छह बच्चों की शादी हो चुकी है। तिलकराम के अनुसार उनकी दो बहुएं बाजार सामान लाने गई थीं। घर में वह और उनकी छठवें नंबर की बेटी मीरा मौजूद थे। दोपहर 12:45 बजे पिता बेटी को आवाज लगाने लगे मगर कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

वह छत पर गए, तो किचन का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, किसी तरह दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे तो टीन शेड में लगे बांस में दुपट्टे के सहारे मीरा का शव लटक रहा था। किन कारणों से मीरा ने फांसी लगाई किसी को कुछ जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मीरा ने किन कारणों से फांसी लगाई, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed