{"_id":"6aa2fe545b279f77120a31b7","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-floating-in-a-canal-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-bst1006-166476-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में उतराया मिला युवक का शव
विज्ञापन
परशुरामपुर क्षेत्र में घटना के बाद जांच करती पुलिस।-संवाद
परशुरामपुर। क्षेत्र के नंदनगर नहर पुलिया के पास नहर में एक युवक का शव बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे उतराया हुआ मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। ग्रामीण व परिजन से पूछताछ की जा रही है।
क्षेत्र के पिकौरा लाला निवासी जगदेव यादव (45) के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वे अपने बडे़ भाई मेवालाल (55) के साथ रहते थे। दोनों भाई अविवाहित हैं। पिकौरा लाला से लगभग एक किलोमीटर दूर जटौलिया में उनकी बहन सुदामा की शादी हुई है। दोनों भाई नियमित रूप से अपनी बहन के यहां भोजन करने जाते थे।
बुधवार को नंदनगर में भंडारा था, जहां जगदेव ने भोजन कर लिया और बहन के घर नहीं गया था। इस बीच बृहस्पतिवार को उसका शव पुलिस के पास उतराया मिला तो हलचल मच गई। मौके पर आई पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई और मृतक की बहन से पूछताछ की। जगदेव किन परिस्थितियों में नहर तक पहुंचा, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष परशुरामपुर प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।