{"_id":"6845e353f0ea38129a0a4c5d","slug":"the-body-of-a-young-man-found-in-a-field-covered-in-blood-with-deep-wounds-on-his-head-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138017-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खेत में मिला खून से सना युवक का शव, सिर में गहरे घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खेत में मिला खून से सना युवक का शव, सिर में गहरे घाव
Mon, 09 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के पड़री चौराहे से घोसियारी की तरफ जाने वाले मार्ग पर चौराहे से 100 मीटर दूर किसाने यादव के खाली पड़े खेत में करीब 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की मानें तो तीन युवक उसे दौड़ाते हुए आ रहे थे। इसके गिरने पर वे लोग भाग गए। गांव के चौकीदार राम नरेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। सोशल मीडिया के जरिए पहचान का प्रयास किया जा रहा है। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक व फोरेंसिक टीम से जानकारी ली।
स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर कुछ लोगों ने पुलिस को बताया गया कि तीन युवक कुछ दूर पहले भागते हुए देखे गए। पुलिस ने मृतक के शरीर का मुआयना किया तो पता चला कि शव मुस्लिम युवक का है। युवक ने काले व लाल रंग की बनियान व काले रंग की पैंट पहने हुए है। युवक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में एमएस का टैटू बना है। जबकि बाएं हथेली पर हर स्केच पेन से दिल बनाकर अंग्रेजी में कुछ मिलावटी अक्षर लिखा गया है। युवक के बाएं बाजू पर चोट के निशान, माथे पर व सिर पर पीछे की तरफ भी चोट के निशान पाए गए हैं। वही छानबीन के दौरान युवक की पास एक सिगरेट जलाने का लाइटर व कुछ दूरी पर खराब घड़ी भी पाई गई है। सीओ ने बताया कि मृतक की पहचान करने के प्रयास के साथ ही अन्य पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।