फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a teenager who drowned while bathing in the Saryu river was found

Basti News: सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबे किशोर का मिला शव

Sun, 25 May 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager who drowned while bathing in the Saryu river was found
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सरवरपुर के गांव के पास सरयू नदी में अपने दोस्तों संग स्नान करते समय नदी की धारा में लापता हुए 17 वर्षीय राज सिंह का शनिवार को शव मिला। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुबह एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया था। करीब 11 बजे उसका शव घटनास्थल के निकट उतराया दिखा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सरवरपुर गांव निवासी राज सिंह पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के कुछ दोस्तों के संग सरयू नदी में स्नान करने गए थे। अचानक पांव फिसलने से वह नदी की धारा में लापता हो गया। इसकी सूचना लोगों ने परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे दुबौलिया के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने स्थानीय तैराकों व अन्य लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की। देर रात तक कहीं पता नहीं चला था।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। परिणाम स्वरूप घटनास्थल के निकट ही राज सिंह का शव उतराया दिखाई पड़ा। स्थानीय गोताखोर जगराम चौहान ने शव को बाहर निकाला। मृतक राज सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सभी भाई गुजरात में रहते हैं। राज गांव घूमने के लिए कुछ दिन पहले आया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed