फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a sanitation worker who left home in the evening was found in a sack in the morning.

Basti News: साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित से यात्रियों को हुई परेशानी

Mon, 13 Apr 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The body of a sanitation worker who left home in the evening was found in a sack in the morning.
- गोरखपुर से पकड़नी पड़ी ट्रेन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। रेलवे स्टेशन बस्ती के रास्ते सोमवार को जाने वाली राधिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस व कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को गोरखपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ी। मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अभाव में कुछ यात्रियों की ट्रेन छूट गई।


रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों के चलते आनंद विहार से चलकर बस्ती, गोरखपुर के रास्ते बिहार के राधिकापुर को जाने वाली राधिकापुर साप्ताहिक एक्सप्रेस व गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित होने से दोनों ट्रेनों को गोंडा, बढ़नी के रास्ते गोरखपुर को गई। ऐसे में मनकापुर और बस्ती रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव सोमवार को निरस्त रहा। जिससे बस्ती रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को जहां मुश्किलों का सामना करते हुए 63 किलोमीटर दूर गोरखपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ी। वहीं जानकारी के अभाव में कुछ यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। जिससे उन्हें वापस घर जाना पड़ा। बस्ती रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री दुर्गा प्रसाद ने बताया कि राधिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से बिहार के कटिहार तक की यात्रा करनी थी, लेकिन 100 किलोमीटर दूर गोंडा रेलवे स्टेशन से ट्रेन परिवर्तित मार्ग के रास्ते गोरखपुर को गई। जिससे जानकारी न होने से ट्रेन छूट गई। अब वापस घर जाना पड़ेगा। गोमती नगर कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री देवी प्रसाद ने बताया कि ट्रेन का मार्ग परिवर्तित होने से प्राइवेट साधन से अधिक पैसे खर्च कर गोरखपुर से ट्रेन पकड़ना पड़ा। गर्मी के चलते परिवार व बच्चों को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


---------------------

पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 9:30 घंटे देरी से आई


रेलवे समय सारणी के अनुसार कई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा है, तेज धूप और गर्मी के चलते स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर बैठना मुश्किल हो गया है, पुणे-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को दोपहर 1:55 बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पर आने का समय था, लेकिन 9:30 घंटे लेट होने से यह ट्रेन रात 11 बजे के बाद आएगी। इसी तरह पाटलिपुत्र एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 3 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे, समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे और गोरखपुर पुणे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
कोट
रेलवे प्रशासन की ओर से दो साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया था, इन ट्रेनों को गोंडा, बढ़नी के रास्ते चलाया गया। जिसके चलते इन ट्रेनों का ठहराव बस्ती स्टेशन पर सोमवार को निरस्त रहा। कंफर्म टिकट बुक करने वाले यात्रियों के मोबाइल पर ट्रेनों की सूचना एक दिन पहले दे दी जाती है, जिससे यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
- सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed