फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The body of a girl who died by drowning was taken out of the grave after 16 days

Basti News: 16 दिन बाद कब्र से निकाला गया डूबकर मरी युवती का शव

Thu, 08 Aug 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 08 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl who died by drowning was taken out of the grave after 16 days
रुधौली क्षेत्र के हसनी गांव का मामला, चौकीदार ने युवती की मौत पर जताया था संदेह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। पोखरे में डूबकर मरी हसनी गांव की युवती का शव बुधवार को कब्र से खोदकर निकलवाया गया। 16 दिन पहले घर से कुछ दूरी पर पोखरे में उसका शव मिला था। गांव के चौकीदार व बीट आरक्षी ने उसकी मौत को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराना आवश्यक बताया था। इसके आधार पर डीएम से अनुमति मांगी गई थी।
डीएम रवीश गुप्ता के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार रवि यादव को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उनकी मौजूदगी में रुधौली पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन

21 जुलाई की रात हसनी गांव निवासी नईम की 26 वर्षीय पुत्री सोफिया की घर के पास पोखरे में डूबने से मौत की बात सामने आई थी। घरवालों ने शव को पोखरे से निकालकर कब्रिस्तान में दफन कर दिया था। गांव के चौकीदार ने थाने पर सूचना दी थी कि गांव के लोग सोफिया की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। इस कारण शव का पोस्टमार्टम कराया जाना आवश्यक है। रुधौली पुलिस ने चौकीदार की तहरीर के आधार पर मामला जीडी में दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए डीएम से अनुमति मांगी थी। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि युवती के पिता को गांव के कुछ लोगों ने बताया था कि रात में उनकी बेटी को पोखरे की तरफ जाते हुए देखा गया है। इसी आधार पर पिता पोखरे में बेटी को ढूंढने गया था, जहां उसे शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed